भोपाल : केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बच्चों के साथ पौधे लगाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतिदिन पौधरोपण का संकल्प अब जन-जन का अभियान बनता जा रहा है।
केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि आज भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में नन्हे भांजे के साथ पौधा रोपते हुए ऐसा लगा, मानो हम धरती माँ की गोद में एक नया जीवन रख रहे हों। पौधा लगाते हुए उसके मासूम चेहरे की खुशी, हमें यह अहसास कराती है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ हवा ही हमारा सबसे बड़ा उपहार है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान मेरे स्टाफ में सहयोगी सिद्धार्थ सोनवाने, मनीष चौकसे एवं सिद्धांत सोनी ने भी अपने जन्मदिन पर साथ में पौधा लगाया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि आइए, हम सब मिलकर अपनी धरा को और अधिक सुंदर, हरा-भरा तथा समृद्ध बनाने का संकल्प लें।
——
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal