सादगीभरे अंदाज से फिर चर्चा में आए अल्लू अर्जुन

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी सादगीभरी लाइफस्टाइल को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। ‘पुष्पा 2’ जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर देने के बावजूद अभिनेता को हाल के दिनों में कई बार हैदराबाद और मुंबई के बीच कमर्शियल फ्लाइट्स में सफर करते देखा गया। जहां आमतौर पर बड़े सितारे चार्टर्ड फ्लाइट्स और लग्जरी ट्रैवल को प्राथमिकता देते हैं, वहीं अल्लू अर्जुन का यह डाउन टू अर्थ अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।

 

सूत्रों के मुताबिक, निर्माताओं ने कई बार उनके लिए प्राइवेट ट्रैवल की व्यवस्था करने की पेशकश की, लेकिन अभिनेता ने इसे विनम्रता से ठुकरा दिया। बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन का मानना है कि फिल्मों का बजट पर्दे पर नजर आना चाहिए, न कि पर्दे के पीछे बेवजह खर्च होना चाहिए। वह अक्सर सुविधा और उपलब्धता के हिसाब से कमर्शियल फ्लाइट्स या रेगुलर सीटिंग को ही चुनते हैं, जो उनके सादगीपूर्ण स्वभाव को दर्शाता है।

 

अल्लू अर्जुन का यह रवैया अब फिल्म इंडस्ट्री में भी चर्चा का विषय बन गया है। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें जमीन से जुड़ा सुपरस्टार बता रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बाद अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की तैयारियों में व्यस्त हैं और खबर है कि वह अपनी नई फिल्म ‘राका’ के लिए खास फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर काम कर रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com