12 देशों के प्रतिनिधियों और मिशन प्रमुखों के साथ आज संवाद करेंगे नितिन नवीन

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को पार्टी मुख्यालय, में “भाजपा को जानो” पहल के तहत 12 देशों के प्रतिनिधियों और मिशन प्रमुखों के साथ संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे केंद्रीय भाजपा मुख्यालय में आयोजित होगा। भाजपा के विदेश विभाग के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की।

 

यह पहल भाजपा की ऐतिहासिक यात्रा, विचारधारा, संगठनात्मक संरचना, सुशासन मॉडल और विभिन्न गतिविधियों से राजनयिक समुदाय को परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद यह नितिन नवीन की मिशन प्रमुखों के साथ पहली औपचारिक बातचीत होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com