इग्नू के द्वारा जुलाई 2028 सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया आरम्भ हुई

लखनऊ। मोड में तथा इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के द्वारा जुलाई 2026 सत्र में ओ०डी०एल० (DDL) मोड तथा ऑनलाईन मोड में 328 से अधिक कार्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु अधिसूचना जारी हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाईट www.ignou.ac.in पर जाकर https://ignouadmission.samarth.edu.in/ लिंक के माध्यम से ओ०डी०एल० https://ignouiop.samarth.edu.in/लिंक के माध्यम से ऑनलाईन मोड में 15 जुलाई 2026 तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के द्वारा जुलाई 2026 सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप कला स्नातक वर्ग के अन्तर्गत अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिन्दी, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, लोकप्रशासन, संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू, शिक्षाशास्त्र, सुविधा एवं सेवा प्रबन्धन, पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया, पर्यटन प्रबन्धन, गृहविज्ञान विषयों में प्रवेश लिया जा सकता है। विज्ञान स्नातक वर्ग के अन्तर्गत विज्ञान, बायो-केमिस्ट्री, अनुप्रयुक्त विज्ञान ऊर्जा (एप्लाईड साईन्स एनर्जी), खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता प्रबन्धन तथा गणित विषयों में प्रवेश लिया जा सकता है। इनके अतिरिक्त सामान्य कला, विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों में भी प्रवेश उपलब्ध है।
इग्नू इसके अतिरिक्त परास्नातक, डिप्लोमा, परास्नातक डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र एवं परास्नातक प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों में भी प्रवेश उपलब्ध है। इग्नू के एग्रीबिजिनेस मैनेजमेण्ट, कन्स्ट्रक्शन मैनेजमेण्ट, फाईनेन्सियल मैनेजमेण्ट, हेल्थकेयर एण्ड हॉस्पिटल मैनेजमेण्ट, ह्यूम रिर्सोस मैनेजमेण्ट, मार्केटिंग मैनेजमेण्ट एवं ऑपरेशन मैनेजमेण्ट विषयों में परास्नातक प्रबन्धन के कार्यक्रमों में भी प्रवेश लिया जा सकता है।
वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ० अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि 25 मई 2026 से इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश आरम्भ की है. इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर जाकर सर्वप्रथम अपनी डि. ई.बी. आईडी बनानी होगी। इससे पूर्व उन्हें सबसे पहले ए.बी.सी. (ABC) आई.डी. बनाकर डि.ई.बी. आईडी के रजिस्ट्रेशन पेज पर अपने ई-मेल आई.डी. तथा मोबाईल नम्बर के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा।
क्षेत्रीय निवेशक डॉ० रीना कुमारी ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के बत्तीस जिलों में इग्नू के अध्ययन केन्द्र स्थापित किये गये हैं। इन अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से तथा क्षेत्रीय केन्द्र पर स्थित प्रवेश सहायता डेस्क पर जाकर प्रवेश लेने के लिए अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ तथा अध्ययन केन्द्रों में प्रवेश के लिए जरूरी सहायता भी प्रदान की जाती है।
अभ्यर्थी अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी एवं सहायता हेतु किसी भी कार्यदिवस में इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के वृन्दावन योजना, तेलीबाग स्थित कार्यालय या दूरभाष सं० 0522-2442832 या ई-मेल rclucknow@innou ar in ? सम्पर्क कर सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com