सलमान खान ने ईद पर रिलीज किया ‘मातृभूमि’ का रोमांटिक गाना

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने ईद के मौके पर अपने फैंस को खास तोहफा देते हुए अपनी आगामी फिल्म मातृभूमि का नया गाना ‘मैं हूं…’ रिलीज किया है। सलमान ने इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गाने में उनका दमदार और भावुक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

 

गाने में सलमान खान अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो में चित्रांगदा अपने पति को याद करती दिखाई देती हैं, जो देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात है। इस भावुक गीत को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज दी है, जिसने गाने को और भी खास बना दिया है।

 

सलमान खान की पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी। राखी सावंत और कुनिका सदानंद सहित कई कलाकारों ने उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं। फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है।

 

—————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com