दिल्ली में बीजेपी को मिला नया ‘संगठन सेनापति’, हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा भरोसा

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्वी दिल्ली के सांसद श्री हर्ष मल्होत्रा को भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर श्री हर्ष मल्होत्रा से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि श्री हर्ष मल्होत्रा का संगठन के प्रति समर्पण, जमीनी कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के साथ उनका गहरा जुड़ाव हमेशा प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण श्री मल्होत्रा को पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी की विचारधारा की गहरी समझ है, जिसका लाभ निश्चित रूप से दिल्ली भाजपा संगठन को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि श्री हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और विकसित दिल्ली के विजन को नई गति और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन लगातार विस्तार कर रहा है और जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे समय में हर्ष मल्होत्रा जैसे अनुभवी और संगठन केंद्रित नेता का नेतृत्व दिल्ली भाजपा को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री हर्ष मल्होत्रा का अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में नई गति देगी।

 

रेखा गुप्ता ने कहा कि श्री हर्ष मल्होत्रा की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता के रूप में श्री मल्होत्रा ने हमेशा संगठन को सर्वोपरि मानकर कार्य किया है और यही कार्यशैली संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने उनके सफल, प्रेरणादायक और जनसेवा को समर्पित कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में दिल्ली भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा तथा विकास और सुशासन के संकल्प को नई दिशा देगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com