बूथ से लेकर बुद्धिजीवियों तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में भाजपा, सांसदों-विधायकों को संगठन विस्तार का मंत्र

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक विस्तार और बूथ स्तर पर मजबूती के लिए सांसदों और विधायकों को संगठन विस्तार का मंत्र दिया। उन्हाेंने बूथ से लेकर बुद्धिजीवियों तक व्यापक संपर्क अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं।

 

शुक्रवार को राजधानी देहरादून में हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सांसदों और विधायकों के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों एवं महामंत्रियों, जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, महापौरों, नगर निकाय एवं पालिका अध्यक्षों, जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों तथा ब्लॉक प्रमुखों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, जनसंपर्क अभियान और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष ने बैठक में जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाए। उत्तराखंड में बूथ सशक्तीकरण, विचार परिवार विस्तार और कमजोर सीटों पर विशेष फोकस की रणनीति पर विशेष फोकस करने पर जोर दिया।

 

बैठक को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा की प्रारंभिक रणनीतिक कवायद माना जा रहा है। बैठक में यह भी तय किया गया कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से किए गए विकास कार्यों, योजनाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपलब्धियों को पुस्तिका और पंपलेट के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा इसे अपने जनसंपर्क अभियान का प्रमुख हिस्सा बनाने की तैयारी में है।

 

बैठक में उन विधानसभा क्षेत्रों पर भी विस्तार से चर्चा हुई, जहां पिछले चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था या जीत का अंतर बेहद कम रहा। पार्टी नेतृत्व ने ऐसे क्षेत्रों में लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को अतिरिक्त जिम्मेदारी देने तथा पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की तैनाती का संकेत दिया है। अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को समाज के प्रभावशाली और विशिष्ट वर्गों के साथ नियमित संवाद बढ़ाने को कहा गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100 बुद्धिजीवियों, प्रभावशाली व्यक्तियों और सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों की सूची तैयार कर उनसे संपर्क स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

उन्हाेंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सांसदों और विधायकों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बुद्धिजीवियों,प्रभावशाली व्यक्तियों और सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों से संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

 

भाजपा नेतृत्व ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय को चुनावी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने के निर्देश दिए। जिन बूथों पर बूथ टोली गठन का सत्यापन नहीं हुआ है, वहां स्थानीय विधायकों को मंडल संगठन के साथ मिलकर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने को कहा गया है।

 

बैठक में पिछले चुनावों में कमजोर प्रदर्शन वाले विधानसभा क्षेत्रों की भी समीक्षा की गई। पार्टी नेतृत्व ने संकेत दिए कि कम अंतर से हारी सीटों पर लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा संगठन की ओर से पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की तैनाती भी की जाएगी।

 

भाजपा नेतृत्व ने केंद्र और राज्य सरकार के पिछले वर्षों के विकास कार्यों और योजनाओं को पुस्तिका एवं पंपलेट के माध्यम से गांव-गांव पहुंचाने की रणनीति पर भी बल दिया। पार्टी इसे आगामी चुनावों के लिए जनसंपर्क अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com