IPL 2026 में लखनऊ का खराब प्रदर्शन, ऋषभ पंत ने छोड़ी कप्तानी; LSG ने किया एलान

IPL 2026 : भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की कप्तानी छोड़ दी है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार (29 मई) को सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी से हटाया गया है। हालांकि फ्रेंचाइजी की ओर से यह भी बताया गया कि यह फैसला पंत की सहमति से लिया गया है और उन्होंने स्वयं कप्तानी छोड़ने का निर्णय किया है।

इस घोषणा के बाद टीम प्रबंधन और फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है, जबकि अब लखनऊ सुपर जायंट्स की नई कप्तानी को लेकर भी अटकलें लगने लगी हैं।

 

घरेलू मैदान पर भी टीम का रिकॉर्ड खराब

पंत की कप्तानी में टीम का घरेलू मैदान (इकाना) पर भी टीम का रिकॉर्ड खराब रहा। लखनऊ में लगातार आठ मैच हारने और लगातार हार झेलने के बाद, पूर्व दिग्गजों ने भी माना है कि कप्तानी के दबाव में उनका स्वाभाविक आक्रामक खेल प्रभावित हो रहा है। फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने खराब सीजन के बाद कहा है कि टीम के नेतृत्व (लीडरशिप) को लेकर भविष्य में बहुत गंभीरता से बड़े फैसले होंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com