‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का बड़ा ऐलान : 6 जून को भारत लौटेंगे अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

नई दिल्ली। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपीके ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि वे 6 जून को भारत लौटकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।

 

परीक्षा गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा कि वे परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan से इस्तीफे की मांग भी की है।

 

दिल्ली में जुटने की अपील

वीडियो संदेश में उन्होंने अपने समर्थकों और छात्रों से अपील की कि वे 6 जून को जंतर-मंतर पर उनके साथ शामिल हों और प्रदर्शन को सफल बनाएं।

 

सोशल मीडिया पर तेज चर्चा

उनकी इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। समर्थक इसे छात्र हितों की आवाज बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक स्टंट करार दे रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com