तेलंगाना को एटीएम के रूप में इस्तेमाल कर रही कांग्रेसः नितिन नवीन

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तेलंगाना की गरीब जनता ने जिस सपने को देखकर संघर्ष किया, वह सपना अभी अधूरा रह गया है। अभी तक कांग्रेस ने तेलंगाना को एटीएम के रूप में यूज करने का काम किया है। मंगलवार को तेलंगाना स्थापना दिवस के अवसर पर तेलंगाना भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि इस राज्य के लोगों के खून पसीने का पैसे से कांग्रेस के दरबार को सजाया जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ निश्चित रूप से अपने तेलंगाना के उस संकल्प को पूरा करेंगे, जो संघर्ष भाजपा को करना है वो किया जाएगा लेकिन तेलंगाना के लोगों को समृद्ध बनाने के संकल्प को पूरा किया जाएगा। तेलंगाना के विकास को समृद्ध रूप से विकसित भाव से जोड़ने के लिए संकल्प को भी पूरा किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत 2047 में विकसित भारत बनाना है तो तेलंगाना को भी समृद्ध रूप से संपूर्ण रूप से विकसित बनाने का संकल्प पूरा करना होगा। तेलंगाना के 4 करोड़ लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह की सरकार राज्य को मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली। भाजपा तेलंगाना को विकसित राज्य बनाएगी। उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना के निर्माण में लाखों लोगों का जो संघर्ष, बलिदान रहा, भारतीय जनता पार्टी ने उसमें अपनी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रूप से और निरंतर भाव से निभाई। 1997 में काकीनाडा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी का जो राष्ट्रीय अधिवेशन था, उसमें अलग राज्य के रूप में तेलंगाना के समर्थन के ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया गया था। यह केवल एक राजनीतिक घोषणा नहीं थी बल्कि पार्टी का संकल्प था। तेलंगाना के लोगों के विकास के प्रति तेलंगाना के समृद्ध बनाने की दिशा में हमारा संकल्प था। तेलंगाना की संस्कृति और उसकी विरासत को आगे बढ़ाने का हमारा संकल्प था। तेलंगाना के राज्य के निर्माण में सफलता पाई है लेकिन आने वाले दिनों में तेलंगाना के विकास के प्रति भी भाजपा संघर्ष को जारी रखेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com