सूरत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के सूरत स्थित एलएंडटी के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स का दौरा किया और वहां निर्मित किए जा रहे अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों और महत्वपूर्ण स्वदेशी रक्षा परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली।
अत्याधुनिक रक्षा उत्पादन केंद्र पहुंचने पर एलएंडटी के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को कॉम्प्लेक्स में विकसित किए जा रहे विभिन्न स्वदेशी रक्षा प्रणालियों की जानकारी दी। यह केंद्र भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत भारी इंजीनियरिंग और बख्तरबंद रक्षा प्रणालियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने परिसर में एक पौधा भी लगाया और पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास का संदेश दिया।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal