प्रधानमंत्री ने पंजाब में सड़क दुर्घटना पर जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “फिरोजपुर जिले में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं! घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।”

 

उल्लेखनीय है कि पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर शनिवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग अपने पारिवारिक सदस्य की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए जलालाबाद से ब्यास जा रहे थे। रास्ते में फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग जंगा वाला मोड़ के पास यह हादसा हो गया।

 

——

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com