ईडी ने पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में छह ठिकानों पर की छापेमारी

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़े धनशोधन मामले में मंगलवार को पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में छह जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जारी जांच का हिस्सा है।

 

ईडी के अनुसार, तलाशी अभियान पंजाब के लुधियाना और जालंधर, उत्तर प्रदेश के बरेली तथा दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में चलाया गया। कार्रवाई के दायरे में जांच से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं के आवासीय तथा व्यावसायिक परिसर शामिल हैं।

 

एजेंसी मामले में धन के स्रोत, वित्तीय लेन-देन और कथित धनशोधन गतिविधियों की जांच कर रही है। तलाशी के दौरान विभिन्न दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

 

ईडी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com