राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

अभिनेता राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कारोबारी दिनों में भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और अब यह 200 करोड़ रुपये के क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

 

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘पेड्डी’ ने रिलीज के छठे दिन 9.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन 179.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 261.23 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। फिल्म में राम चरण के अलावा दिव्येंदु, बोमन ईरानी और शिव राजकुमार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

 

दूसरी ओर, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत रोमांटिक-कॉमेडी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कमाई कारोबारी दिनों में स्थिर बनी हुई है। फिल्म ने पांचवें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो चौथे दिन की कमाई के बराबर है। इसके साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 31 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, 12 जून को ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘गर्वनर’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी नई फिल्मों की रिलीज के बाद इसके सामने कड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com