Abhijeet Dipke in Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 जून को एक बड़े प्रदर्शन का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रदर्शन उन छात्रों, शिक्षकों और अभ्यर्थियों के समर्थन में है, जो भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, पेपर लीक और पारदर्शिता की कमी को लेकर आवाज उठा रहे हैं।
इस आंदोलन का नेतृत्व कर रही है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके भी खुद लखनऊ पहुंच रहे हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर इस आंदोलन का समर्थन करते हुए वीडियो जारी किया है।
अभिजीत दीपके ने CJP की शुरुआत कैसे की?
अभिजीत दीपके और उनकी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ इन दिनों युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। इसकी शुरुआत मई 2026 में हुई, जब सुप्रीम कोर्ट के एक चीफ जस्टिस ने बेरोजगार युवाओं को ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ कहकर उनका अपमान किया था। अभिजीत ने इस टिप्पणी का व्यंग्यात्मक जवाब देने के लिए एक ऑनलाइन पेज की शुरुआत की, जिसने देखते ही देखते भारी लोकप्रियता हासिल कर ली। इस पेज के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अब 22 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जो कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों से भी ज्यादा हैं। इस आंदोलन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर भी अपनी आवाज़ बुलंद की है।
12 जून का प्रदर्शन और मुख्य मांगें
लखनऊ के इको गार्डन में होने वाले इस प्रदर्शन का उद्देश्य भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, न्याय और गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाना है। खासतौर पर इन मुद्दों पर चर्चा होगी:
यूपीएसआई (UPSI) परीक्षा में स्कोर कार्ड जारी करने की मांग।
लेखपाल भर्ती परीक्षा में लगे आरोपों का निपटारा।
एसएससी जीडी (SSC GD) कांस्टेबल भर्ती में घपलेबाजी।
NEET परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ आक्रोश।
आंदोलन की शुरुआत और वर्तमान स्थिति
यह आंदोलन 29 मई को प्रयागराज में शुरू हुआ, जब छात्रों ने कई भर्ती परीक्षाओं को लेकर कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में मशहूर प्राइवेट टीचर्स विवेक कुमार (एग्जामपुर), मारूफ सर और रवि तिवारी जैसे नामी शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
इसके बाद, 31 मई को प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने नियमों का उल्लंघन का हवाला देते हुए इन शिक्षकों के कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। इस कार्रवाई के विरोध में, विवेक कुमार और अन्य शिक्षकों ने 12 जून को लखनऊ में बड़े स्तर पर धरने का ऐलान किया है।
अभिजीत दीपके का समर्थन
अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर खासे चर्चित हैं। उन्होंने वीडियो के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों का समर्थन जताया है और कहा है कि वे इस आंदोलन के साथ हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal