सैयद सलाहुद्दीन के घर पर चिपका ‘डेथ वारंट’ : CIK का एक्शन, 4 फरार आतंकी कमांडरों पर प्रोक्लेमेशन पोस्टर जारी, 14 जुलाई को पेशी के आदेश

जम्मू-कश्मीर: पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआइके) ने प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख मोहम्मद यूसुफ शाह उर्फ सैयद सलाहुद्दीन सहित चार फरार आतंकी कमांडरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने प्रोक्लेमेशन आदेश के तहत उनके घरों पर पोस्टर चस्पा किए हैं, जिनमें उन्हें अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

 

यह सभी आरोपी वर्ष 1996 के एक मामले में वांछित हैं और लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे हैं। न्यायालय ने आदेश जारी करते हुए सभी आरोपियों को 14 जुलाई को सुबह 10 बजे अदालत में पेश होने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि आदेश का पालन न करने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

सीआइके के अनुसार जिन चार फरार आतंकी कमांडरों पर यह कार्रवाई की गई है, उनमें बड़गाम निवासी एवं यूजेसी प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन, अनंतनाग निवासी गुलाम नबी खान, बांडीपोरा निवासी शेर मोहम्मद और नासिर यूसुफ कादरी शामिल हैं। जांच में पाया गया है कि ये आरोपी जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहे हैं और कानूनी प्रक्रिया से दूर रह रहे हैं। कार्रवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com