फ्रांस में ‘महामुलाकात’ के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने लॉन्च किया ‘भारत इनोवेट्स’ मंच

नीस, फ्रांस। फ्रांस के नीस शहर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने गले मिल कर एक-दूसरे का स्वागत किया।

 

इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने मिलकर ‘भारत इनोवेट्स’ (Bharat Innovates) नामक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख इनोवेशन स्टार्टअप्स और वेंचर कैपिटल फंड्स को एक साथ लाने का मंच बनेगा, ताकि वैश्विक स्तर पर नवाचार को प्रोत्साहन मिले।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के विभिन्न देश व्यापार के साथ-साथ रणनीतिक साझेदारी भी करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिनकी नींव साझा रुचियों, साझा मूल्यों और साझा विजन पर आधारित होती है।

 

उन्होंने कहा, “भारत और फ्रांस का रिश्ता भी ऐसा ही है। इस रिश्ते में जुड़ाव, दृढ़ विश्वास, नवाचार, प्रेरणा, साझा मूल्य और साझा विजन शामिल हैं। इसी आधार पर बीते वर्षों में हमने नई पहल शुरू की है और वैश्विक चुनौतियों के समाधान खोजने का प्रयास किया है।”

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम दोनों देश हमेशा एक साथ चलते रहे हैं। आज हमें खुशी है कि ‘भारत इनोवेट्स’ की शुरुआत भी फ्रांस के साथ कर रहे हैं। मैं अपने मित्र इमैनुएल मैक्रों का इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद करता हूं।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com