नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस ने केरल में सत्ता संभालने के एक महीने के भीतर ही यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने अपनी पहली इंदिरा गारंटी लागू कर दी है। लंबे समय से प्रतीक्षित प्रियदर्शिनी नि:शुल्क बस योजना अब लागू हो चुकी है।
वेणुगोपाल ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि इस योजना के तहत केरल की महिलाएं केएसआरटीसी बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी और हर महीने हजारों रुपये की बचत कर पाएंगी। उन्होंने इसे जनहितकारी कदम बताते हुए कहा कि यूडीएफ हमेशा जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है और अपने वादों को पूरा करता है।
उन्होंने कहा कि चाहे कर्नाटक हो, तेलंगाना हो या अब केरल यूडीएफ ने जनता के हित में ठोस कदम उठाए हैं। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान करेगी।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal