इकाना स्टेडियम 10वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की कर रहा मेजबानी

लखनऊ : भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच एक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। लखनऊ स्थित यह स्टेडियम अपने इतिहास का 10वां अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित कर रहा है। वहीं भारतीय टीम यहां अपना तीसरा मुकाबला खेल रही है।

 

इससे पहले खेले गए दो मैचों में भारत को एक में जीत और एक में हार मिली है।

 

मौसम की चुनौती को देखते हुए आज खेले जा रहे मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों को राहत देने के लिए तीन ड्रिंक्स ब्रेक रखे गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार ड्रिंक्स ब्रेक दोपहर 2:30 बजे, 3:30 बजे और 4:30 बजे होंगे।

 

टॉस से पहले भारतीय टीम में एक खास पल देखने को मिला, जब श्रेयस अय्यर ने प्रिंस यादव को डेब्यू कैप सौंपी। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से जुड़े प्रिंस यादव अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण कर रहे हैं।

 

टीम प्रबंधन पहले ही खिलाड़ियों के रोटेशन की रणनीति पर संकेत दे चुका था, ऐसे में प्रिंस को मौका मिलना ज्यादा चौंकाने वाला नहीं माना जा रहा। अब नजर इस बात पर रहेगी कि गुरनूर और हर्ष अंतिम एकादश में अपनी जगह बरकरार रख पाते हैं या नहीं।

 

आज खेले जाने वाले मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया है।

 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

 

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल सामी।

 

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com