G7 Summit : ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया ‘काल्म, कूल और टोटल किलर’ नेता

G7 Summit : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें शांत, संयमित और बेहद प्रभावशाली नेता बताया है। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी “काल्म, कूल और टोटल किलर” नेता हैं, जबकि मैं उनकी तरह नहीं हूं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर बुधवार (17 जून, 2026) को द्विपक्षीय बैठक करने वाले हैं। दोनों नेताओं के बीच यह आमने-सामने की मुलाकात करीब 16 महीने बाद होने जा रही है। बैठक से पहले ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 के कार्यकारी लंच के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शांत, संयमित और बेहद दमदार व्यक्तित्व वाले नेता हैं। ट्रंप ने कहा, “जरा देखिए… मैं उनके जैसा नहीं हूं।”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली यह द्विपक्षीय बैठक 16 महीनों के अंतराल के बाद हो रही है। इस बैठक में दोनों नेता भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

 

बैठक के दौरान रक्षा सहयोग, व्यापार, रणनीतिक साझेदारी और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष जैसे मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com