शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद तेजी, सेंसेक्स 82.99 अंक उछला

नई दिल्ली : लगातार चार दिनों से चली आ रही शेयर बाजार की तेजी पर अचानक ब्रेक लग गया । हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में सुबह नरम शुरुआत हुई। अमेरिका और ईरान के बीच डील और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में मामूली गिरावट आई। लेकिन, अभी सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी है।

 

फिलहाल, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 82.99 अंक यानी 0.11 फीसदी की उछाल के साथ 77,238.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 43.85 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 24,129.55 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

 

बाजार में आज उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 111.23 अंक टूटकर 77,044.39 अंक पर और निफ्टी 26.85 अंक की गिरावट के साथ 24,058.85 अंक पर पहुंच गया था। वहीं, रुपया शुरुआती कारोबार में 21 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.71 पर है।

 

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स 347 अंक की तेजी के साथ 77,156 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 97 अंक की बढ़त के साथ 24,086 पर बंद हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com