प्रधानमंत्री मोदी की जी-7 शिखर सम्मेलन और स्वोवाकिया यात्रा ने वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का कद: भाजपा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया जी-7 शिखर सम्मेलन और स्वोवाकिया यात्रा ने वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है। पार्टी के अनुसार, किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली स्लोवाकिया यात्रा थी और वहां प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में ही भारत को जी7 में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया था।

 

ऐसा पहली बार 2003 में अटलजी के कार्यकाल के दौरान हुआ था।

 

उन्होंने कहा कि जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं। भारत ने जी-7 देशों के समक्ष इंटरनेशनल मोबिलाइजेशन पार्टनरशिप फॉर एक्सेलेरेटिंग कनेक्टिविटी एंड ट्रेड (इंपैक्ट) का प्रस्ताव रखा, जिसमें सदस्य देशों ने रुचि दिखाई। यह भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 33 अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं, जो विश्व स्तर पर उनके नेतृत्व की स्वीकार्यता को दर्शाते हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार दुनिया के प्रमुख देशों का विश्वास अर्जित कर रहा है। साथ ही, फ्रांस द्वारा स्टेम शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिवर्ष 30 हजार भारतीय छात्रों के लिए अवसर उपलब्ध कराने के फैसले को भी भारत-फ्रांस संबंधों की मजबूती का संकेत बताया गया।

 

—————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com