हमीरपुर। कुरारा के गुजौरा गांव में शुक्रवार को ट्रैक्टर से संचालित मोबाइल आटा में भयंकर ब्लास्ट हो गया। घटना में पास खड़े अंश उर्फ भोले, उम्र 12 वर्ष, के सीने में चक्की पत्थर लगने से मौत हो गई। गांव में अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार होने लगी।
इस ब्लास्ट में बच्चे के साथ चक्की मालिक कामता साहू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नाजुक हालत में इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। इसके अतिरिक्त, तीन और जिसमें मनोहर, वीरभद्र एवं ट्रैक्टर मालिक बाल किशन पुत्र शंकर सोनी को चोटें आई हैं, जिनका उपचार सीएचसी कदौरा में चल रहा है
अनुभव की कमी और लापरवाही का आरोप
चाचा लाखन का आरोप है कि चक्की संचालक नई चक्की लेकर आया था और अनुभव की कमी के कारण लापरवाही से उसका संचालन कर रहा था। इसी लापरवाही के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। उन्होंने जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कुरारा थाना के एसआई ब्रजेश कुमार ने बताया कि गुजौरा निवासी लाखन ने अपने घर पर अनाज पिसाई के लिए ट्रैक्टर से संचालित आटा चक्की मशीन मंगाई थी।
पिसाई के दौरान अचानक चक्की में ब्लास्ट हो गया, जिससे लाखन का भतीजा अंश पुत्र देवराज (उम्र करीब 12 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी कदौरा (जनपद जालौन) ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal