अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : गुवाहाटी में मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री सीतारमण ने किया योग

गुवाहाटी : देश के अन्य हिस्सों की तरह समूचे असम के साथ ही गुवाहाटी में भी रविवार काे 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थानों पर असम सरकार के मंत्रियों के साथ ही प्रमुख हस्तियों ने योग सत्र में हिस्सा लेते हुए लोगों से स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज का संदेश दिया।

 

इस कड़ी में गुवाहाटी के उज़ान बाज़ार में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हिस्सा लेते हुए योग अभ्यास किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों को योग करते देखा गया। मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने योग कर सेहत और सद्भाव की भावना के साथ दिन की शुरुआत की।

 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया फेसबुक के अपने आधिकारिक हैंडल के जरिए कहा कि योग साधना मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा के बीच एक सुंदर समन्वय स्थापित करती है। आज की व्यस्त जिंदगी में स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली बनाने में योग की भूमिका अद्वितीय है।

 

उन्होंने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, आइए हम सभी योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर एक स्वस्थ, मजबूत और सकारात्मक समाज बनाने का संकल्प लें।

 

उन्होंने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com