गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का ट्रेलर रिलीज

पंजाबी सिनेमा की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘कैरी ऑन जट्टा’ की चौथी किस्त ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। स्मीप कांग के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण गिप्पी ग्रेवाल और रवनीत कौर ग्रेवाल ने किया है। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल के साथ सरगुन मेहता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेलर रिलीज के साथ ही निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख का भी ऐलान कर दिया है।

 

फिल्म का ट्रेलर भावुक अंदाज में शुरू होता है, जहां कलाकार दिवंगत दिग्गज कॉमेडियन जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि देते दिखाई देते हैं। इसके बाद कहानी अपने चिर-परिचित हास्य रंग में ढल जाती है। ट्रेलर में गुरप्रीत गुग्गी, गिप्पी ग्रेवाल और बिन्नू ढिल्लन अपने पुराने और लोकप्रिय किरदारों में लौटते नजर आते हैं। कहानी एक झूठ से शुरू होती है, जिसे अपने प्यार को पाने के लिए गिप्पी का किरदार बोलता है। यही झूठ आगे चलकर कई गलतफहमियों और हास्यास्पद परिस्थितियों को जन्म देता है, जिससे मनोरंजन का स्तर लगातार बढ़ता जाता है।

 

कॉमेडी, भ्रम और मनोरंजक घटनाओं से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म में फ्रेंचाइजी की पुरानी शैली को बरकरार रखते हुए नए हास्य तत्व भी जोड़े गए हैं। ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और निर्माताओं को उम्मीद है कि यह फिल्म भी पिछली कड़ियों की तरह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com