दिल्ली में एक जनवरी 2025 तक अस्तित्व में रहीं झुग्गी बस्तियों के निवासियों को मिलेगा पुनर्वास का लाभ

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) की 36वीं बोर्ड बैठक में झुग्गी बस्तियों के पुनर्वास को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

 

सरकार के मुताबिक बैठक में तय किया गया कि दिल्ली में एक जनवरी 2025 तक अस्तित्व में रही सभी झुग्गी बस्तियों के पात्र निवासियों को पुनर्वास का लाभ दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस फैसले से बड़ी संख्या में झुग्गीवासियों को राहत मिलेगी।

 

इस निर्णय का उद्देश्य झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com