नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज सपाट स्तर पर मामूली कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।
अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान सेमीकंडक्टर स्टॉक्स में आई जोरदार गिरावट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रवैये को लेकर बने चिंता की वजह से गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज इस 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 51,665.49 अंक के स्तर पर आ गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 107.33 अंक यानी 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,365.46 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 545.30 अंक यानी 2.08 प्रतिशत टूट कर 25,621.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 51,663.58 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.09 प्रतिशत लुढ़क कर 10,428.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.71 प्रतिशत फिसल कर 8,340.71 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 246.11 अंक यानी 0.99 प्रतिशत टूट कर 24,893.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। कोस्पी इंडेक्स फिलहाल 92.81 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,296.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,406 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा, गिफ्ट निफ्टी 0.25 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,869.50 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,216.41 अंक के स्तर पर पहुंचे हुए हैं।
दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 688.38 अंक यानी 0.99 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 69,100 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.25 प्रतिशत फिसल कर 4,096.14 अंक के स्तर पर आ गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,136.78 अंक यानी 2.47 प्रतिशत लुढ़क कर 45,963.87 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.06 प्रतिशत टूट कर 6,037.56 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,540.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal