पीएम नरेन्द्र मोदी से मिले ‘पंचायत’ के चर्चित किरदार बिनोद और भूषण

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के चर्चित किरदार बिनोद और भूषण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी अदाकारी नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई मुलाकात है। हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री की मुलाकात अभिनेता अशोक पाठक और दुर्गेश कुमार से हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दोनों कलाकारों से बेहद आत्मीय और मजाकिया अंदाज में बातचीत करते नजर आए। खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री ने स्वयं इस मुलाकात का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार अंदाज में कैप्शन लिखा, “बिनोद से कुछ बातें…”, जिसने प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया। प्रधानमंत्री और ‘पंचायत’ के लोकप्रिय किरदारों के बीच हुई यह बातचीत इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है।

 

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने ‘फुलेरा’ गांव और सीरीज के चर्चित संवादों का जिक्र करते हुए मजेदार टिप्पणियां कीं। किसी ने लिखा, “देख रहा है न बिनोद, सीधे प्रधानमंत्री से मुलाकात हो रही है”, तो किसी ने कहा, “अब फुलेरा का विकास तय है।” प्रधानमंत्री और ‘पंचायत’ के किरदारों की यह मुलाकात दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रही।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com