कोलकाता हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, अनुग्रह राशि की घोषणा

PM’s video message on the first World Yogasana Championship 2026 on June 04, 2026.

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुई इमारत गिरने की दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा की।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ”कल (बुधवार) कोलकाता में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये प्रति व्यक्ति की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। मोदी ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।

 

उल्लेखनीय है कि कोलकाता के तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। कल तीन मंजिला निर्माणाधीन चाय गोदाम की तीसरी मंजिल की छत की ढलाई के दौरान अचानक ढांचा भरभराकर गिर पड़ा। मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए। हादसे में अबतक 9 लोगों की मौत और कई अन्य घायल हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com