NEET के बाद अब महाराष्ट्र TET में भी सेंध! राहुल गांधी ने पीएम मोदी और सीएम फड़णवीस को घेरा, पूछा- कोई ऐसा पेपर है जो लीक न हो?

महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET 2026) की परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई है। इस खबर के बाद विपक्षी दल महाराष्ट्र में भाजपा की देवेंद्र फड़णवीस सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

 

वहीं, कांग्रेस के नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी शनिवार (27 जून, 2026) को इस पेपर लीक को लेकर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है।

 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया

राहुल गांधी ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘एक और पेपर लीक। एक और परीक्षा रद्द। इस बार महाराष्ट्र का TET। देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे हर युवा असुरक्षित है। यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, बल्कि युवाओं का भविष्य चुराने का मामला है।’

 

उन्होंने आगे कहा, ‘BJP सरकार पेपर लीक सरकार बन चुकी है।’ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से भी इस मुद्दे पर पोस्ट किया। पार्टी ने लिखा, ‘एक और पेपर लीक। महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक हो गया है। कल यह परीक्षा होनी थी, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया है। बीजेपी की सरकार में कोई ऐसा पेपर नहीं है जो लीक न हो। ये सरकार ही पेपर लीक सरकार बन चुकी है।’

 

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस पर भी निशाना साधा

कांग्रेस ने अपने पोस्ट में कहा, ‘नरेंद्र मोदी हो या देवेंद्र फड़णवीस, सबका पेपर लीक हो रहा है। पहले नीट यूजी 2026 का पेपर लीक हुआ, अब महाराष्ट्र टीईटी का भी। ये सब दिखाता है कि देश की परीक्षा व्यवस्था कितनी खराब हो चुकी है।’

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com