सुप्रीम कोर्ट पहुंचा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला, अदालत ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी : अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता से पूछा कि आखिर इस मामले में इतनी जल्दबाजी किस बात की है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले की सुनवाई अब अदालत की छुट्टियां समाप्त होने के बाद ही होगी।

 

राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता का कहना है कि मामले में लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं, इसलिए इस पर जल्द सुनवाई की जानी चाहिए।

 

याचिकाकर्ता ने अदालत में यह भी कहा कि जिस तरह से प्रशासन का रवैया रहा है, उससे कई तरह के संदेह पैदा होते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि मामले की शीघ्र सुनवाई नहीं हुई तो सबूतों के साथ छेड़छाड़ की संभावना बनी रहेगी। इसी आधार पर उन्होंने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस मांग को स्वीकार नहीं किया और कहा कि मामले की सुनवाई न्यायालय की छुट्टियां समाप्त होने के बाद की जाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com