कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत, मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने नागरिकों से की सहयोग की अपील

बेंगलुरु : कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मंगलवार से राज्यभर में शुरू हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सभी पात्र मतदाताओं से सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में सही और अद्यतन जानकारी दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है।

 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 30 जून से 29 जुलाई तक चलने वाले घर-घर सर्वेक्षण (एन्यूमरेशन) अभियान के तहत उन्होंने बेंगलुरु के सदाशिवनगर स्थित अपने आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) को आवश्यक दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध कराकर स्वयं भी इस प्रक्रिया में भाग लिया।

 

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी नागरिक और पात्र मतदाता अपने घर पहुंचने वाले बीएलओ को पूरा सहयोग दें तथा आवश्यक दस्तावेज और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची में उनका विवरण त्रुटिरहित और अद्यतन दर्ज किया जा सके।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र केवल शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की आवाज है और उस आवाज को प्रभावी बनाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम उसका मताधिकार है। प्रत्येक वोट देश के भविष्य की दिशा तय करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने मताधिकार को सुरक्षित एवं सुनिश्चित करें।

 

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नागरिकों के सहयोग से यह अभियान सफल होगा और राज्य की मतदाता सूची अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बन सकेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com