राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में SBI की एंट्री! गिरफ्तार 8 में से 6 कर्मचारी सुरक्षा एजेंसी में करते थे काम, बोले- ‘हमें बैंक ने तैनात किया था’

अयोध्या। राम जन्म मंदिर में चढ़ावे की राशि की गिनती में कथित अनियमितताओं के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों में से छह कर्मचारी वाराणसी स्थित सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज कंपनी के हैं।

 

इस संबंध में कंपनी के डायरेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि उनकी एजेंसी का अनुबंध स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ है। उन्होंने कहा कि बैंक ने 1 जनवरी, 2026 को 65 हाउसकीपिंग कर्मचारियों की सेवाएं दी थीं। इनमें से कुछ कर्मचारी अयोध्या के स्थानीय निवासी हैं, जिन्हें बैंक ने अपनी कंपनी से जोड़ने के लिए चुना था।

 

गौरव सिंह ने यह भी बताया कि इन कर्मचारियों का उपयोग विभिन्न शाखाओं और कार्यों में किया जाता है। कुछ कर्मचारियों को एसबीआई ने घाट शाखा में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के तहत तैनात किया था। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर में चढ़ावे की राशि की गिनती में हुई कथित अनियमितताओं के बाद गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) ने उनके लखनऊ कार्यालय से संपर्क किया था और उन्हें अनुबंध, नियुक्ति संबंधी जानकारी प्रदान की गई है।

 

सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी कंपनी का नाम सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज है, जबकि अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में अनुबंध एसआइएस कंपनी का है। उनका दावा है कि उनका किसी भी तरह का सीधा संबंध मंदिर से नहीं है और न ही उनकी कंपनी ने मंदिर में काम किया है। उन्होंने कहा कि यह सब बैंक ही स्पष्ट कर सकता है, क्योंकि बैंक ही हाउसकीपिंग कर्मचारियों को तैनात करता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com