नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने गुरुवार को तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव की घोषणा कर दी। बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर सीट वर्तमान में विभिन्न कारणों से रिक्त पड़ी थी।
चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बांकीपुर सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के कारण रिक्त थी। वहां दतिया सीट विधायक राजेंद्र भाटी को अयोग्य ठहराए जाने के कारण और मंजलपुर सीट योगेश पटेल के निधन के कारण रिक्त हो गई थी।
तीनों सीटों के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को नतीजे आएंगे। अधिसूचना 6 जुलाई को जारी की जाएगी।
—————
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal