गर्लफ्रेंड के लिए चुराया राम मंदिर का चढ़ावा? आरोपी अविनाश महिला मित्र पर लुटा रहा था लाखों रुपये, बैंक खाते के लेन-देन से खुला राज

अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में पुलिसिया जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नित नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला के बैंक खातों और अन्य माध्यमों से ₹15 लाख से अधिक के लेन-देन की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस इस बात की कड़ाई से तफ्तीश कर रही है कि क्या यह पूरी रकम मंदिर के दानपात्र से चुराई गई थी।

 

महिला मित्र को दिया ₹2 लाख कैश और महंगा मोबाइल

जांच में यह बात विशेष रूप से सामने आई है कि आरोपी अविनाश शुक्ला ने अपनी एक महिला मित्र (गर्लफ्रेंड) को लगभग ₹2 लाख नगद दिए थे और एक बेहद महंगा स्मार्टफोन भी गिफ्ट किया था। अयोध्या पुलिस अब आरोपी के आय के स्रोतों और इस भारी-भरकम रकम के कनेक्शन को खंगाल रही है।

 

भाई ने टोका, तो दिया टालमटोल जवाब

अविनाश के भाई अभिषेक ने पुलिस पूछताछ में एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। अभिषेक के अनुसार, उसने कई बार अविनाश को ड्यूटी खत्म होने के बाद भारी मात्रा में कैश लेकर योग केंद्र जाते देखा था। जब उसने इस नगदी के बारे में अविनाश से सवाल किया, तो उसने बात को टाल दिया। बाद में जब उसने इस संबंध में एक अन्य आरोपी अनुकल्प से पूछा, तो उसने दावा किया कि “यह पैसा जजमान (श्रद्धालुओं) का है, जो खुश होकर या दर्शन में मदद के बदले देते हैं।” इसके साथ ही अनुकल्प ने अभिषेक को इस विषय पर दोबारा बात न करने की चेतावनी भी दी थी।

 

अयोध्या पुलिस फिलहाल आरोपियों के सभी बैंक खातों, नगद लेन-देन के ब्योरों और उनके करीबी संपर्कों की गहनता से छानबीन कर रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com