वायनाड के भूस्खनल पर प्रियंका व वेणुगोपाल ने जताई चिंता, बचाव कार्य में प्रशासन को सहयोग की अपील

नई दिल्ली : केरल के वायनाड जिले के कल्लाडी इलाके में मंगलवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने चिंता व्यक्त करते हुए राहत और बचाव कार्यों में प्रशासन को पूरा सहयोग देने की अपील की है।

 

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर लिखा कि वायनाड के कल्लाडी में भारी वर्षा से हुआ भूस्खलन बेहद चिंताजनक है। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में पूरी तरह जुटा हुआ है तथा एनडीआरएफ की टीमें भी जल्द तैनात की जाएंगी। उन्होंने सभी यूडीएफ कार्यकर्ताओं से राहत प्रयासों में प्रशासन को पूरा सहयोग देने की अपील की और पीड़ितों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

 

कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर कहा कि भूस्खलन में फंसे लोगों को निकालने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री वीडी सतीशन स्वयं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं, वहीं, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स भी पहुंच चुके हैं। जिला प्रशासन, मंत्री टी सिद्दिकी और एपी अनिल कुमार, स्थानीय कार्यकर्ताओं और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने यूडीएफ कार्यकर्ता और आमजनों से प्रशासन के दिशा‑निर्देशों का पालन करते हुए राहत और बचाव कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

 

उल्लेखनीय है कि केरल के वायनाड जिले के कल्लाडी क्षेत्र में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना स्थल पर मंगलवार को हुए भीषण भूस्खलन में कम-से-कम तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों को आशंका है कि कई मजदूर अब भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। घटना के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन एवं बचाव सेवा, पुलिस तथा जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com