नई दिल्ली : फीफा विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। राउंड ऑफ-16 के सभी मुकाबले समाप्त होने के बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली आठों टीमों का फैसला हो गया है। अब खिताब की दौड़ में फ्रांस, मोरक्को, स्पेन, बेल्जियम, नॉर्वे, इंग्लैंड, अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड बची हैं।
इस विश्व कप में कई बड़े उलटफेर भी देखने को मिले। पराग्वे ने जर्मनी को हराकर इतिहास रच दिया, जबकि ब्राजील का 24 वर्षों बाद भी विश्व चैंपियन बनने का सपना टूट गया और नॉर्वे ने उसे बाहर कर दिया। मोरक्को ने नीदरलैंड्स को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। पहली बार विश्व कप खेलने वाली केप वर्डे ने भी अपने संघर्षपूर्ण खेल से प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
क्वार्टर फाइनल का पूरा कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)
फ्रांस बनाम मोरक्को
तारीख: 10 जुलाई (शुक्रवार)
समय: सुबह 1:30 बजे
स्थान: बॉस्टन स्टेडियम, अमेरिका
स्पेन बनाम बेल्जियम
तारीख: 11 जुलाई (शनिवार)
समय: रात 12:30 बजे
स्थान: लॉस एंजिलिस स्टेडियम, अमेरिका
नॉर्वे बनाम इंग्लैंड
तारीख: 11 जुलाई (शनिवार)
समय: रात 11:30 बजे
स्थान: मियामी स्टेडियम, अमेरिका
अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड
तारीख: 12 जुलाई (रविवार)
समय: सुबह 3:30 बजे
स्थान: कैनसस सिटी स्टेडियम, अमेरिका
सेमीफाइनल मुकाबले और फाइनल
पहला सेमीफाइनल 15 जुलाई को खेला जाएगा, जिसमें फ्रांस/मोरक्को और स्पेन/बेल्जियम के विजेता आमने-सामने होंगे।
दूसरा सेमीफाइनल 16 जुलाई को नॉर्वे/इंग्लैंड और अर्जेंटीना/स्विट्जरलैंड के विजेताओं के बीच होगा।
तीसरे स्थान के लिए मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि विश्व कप 2026 का फाइनल 20 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 12:30 बजे खेला जाएगा।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal