प्रवर्तन निदेशालय का पूर्व विधायक दीप यादव के झांसी और लखनऊ के ठिकानों पर छापा

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज उत्तर प्रदेश के गरौठा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के लखनऊ और झांसी के ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई एजेंसी के इलाहाबाद जोनल ऑफिस ने की है। ईडी की विज्ञप्ति के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम -2002 के तहत कई जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

 

ईडी की विज्ञप्ति के अनुसार, झांसी की गरौठा विधानसभा सीट के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है। पूर्व विधायक पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। शुरुआती जांच से पता चला है कि यादव रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और अन्य कंपनियों से संबद्ध रहे हैं। दीप यादव पर आपराधिक आरोप भी हैं। उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़ी संस्थाओं व व्यक्तियों के घरों और व्यावसायिक ठिकानों पर दबिश दी गई है। दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों, चल-अचल संपत्ति व वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com