प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर का हवाई अवलोकन किया

जकार्ता (इंडोनेशिया) : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर का हवाई अवलोकन किया। उन्होंने जावा द्वीप के योग्याकार्ता में मौजूद इस यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का नजारा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ एक्स पर साझा किया।

 

नौवीं सदी में निर्मित प्रम्बानन विशाल हिन्दू मंदिर परिसर है। इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा प्रदान किया है। यह मंदिर ब्रह्मा, विष्णु, महेश को समर्पित है। इस मंदिर का मूल संस्कृत नाम शिवगृह है। यहां का मुख्य शिव मंदिर 47 मीटर ऊंचा है। प्रम्बानन मंदिर दीवारों पर रामायण पर केंद्रित नक्कासी उकेरी गई है। जावा में 2006 में आए विनाशकारी भूकंप से इन मंदिरों को नुकसान पहुंचा है।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को इस 1000 साल पुराने मंदिर के संरक्षण और जीर्णोद्धार में सहायता करने की घोषणा की है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इंडोनेशियाई अधिकारियों के साथ मिलकर इस धरोहर को संरक्षित करेगा।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रम्बानन मंदिर परिसर को गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों का उल्लेखनीय प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा कि यही वजह, जिसने एक सहस्राब्दी से अधिक समय से भारत और इंडोनेशिया को जोड़े रखा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com