यल्लापुर (कर्नाटक) : प्रदेश के उत्तर कन्नड़ जिले के यल्लापुर तालुक के अरबैल घाट स्थित बलगार के पास गुरुवार तड़के एक क्रूजर वाहन और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, धारवाड़ के पर्यटक धर्मस्थल और चिक्कमगलूर की यात्रा पर जा रहे थे। इसी दौरान अरबैल घाट में उनके क्रूजर वाहन की ट्रक से भिड़ंत हो गई। मृतकों में पांच की पहचान बसवराज (48), अभिषेक ईश्वर (28), अक्षय (26), अभिषेक (26), संजीव/संजय अंगडी के रूप में हुई है। एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
घायलों में शिवराज दुर्गप्पा मडिवाल (22), मंजूनाथ अशोक चुलकी (32), सचिन तथा चेन्नबसैया बसलिंगैया संपगांव (28) शामिल हैं। सभी का अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में इलाज चल रहा है। यल्लापुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal