कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अ.भा. प्रांत प्रचारक बैठक का शुभारंभ

बेलगावी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक कर्नाटक के बेलगावी में शुक्रवार सुबह से शुरू हो गई। तीन दिवसीय इस बैठक के दौरान संघ के कार्य विस्तार और आगामी योजनाओं को लेकर कई मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

 

संघ के प्रचार विभाग के मुताबिक तीन दिवसीय इस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख, सह प्रमुख, कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्र प्रचारक, सह क्षेत्र प्रचारक तथा सभी 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक और संघ प्रेरित विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री हिस्सा ले रहे हैं।

 

बैठक में संघ के कार्य विस्तार और आगामी योजनाओं को लेकर कई मुख्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसमें मार्च 2026 के बाद संघ के विभिन्न स्तरों पर संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों का वृत्तांत और शाखाओं के स्तर पर कार्ययोजना के क्रियान्वयन की दृष्टि से विस्तार से चर्चा की जाएगी। संघ शताब्दी के निमित्त हुए शाखा कार्य विस्तार की समीक्षा तथा आगामी अधिकतम शाखा विस्तार योजना पर भी चर्चा होगी।

 

इसके अलावा शताब्दी वर्ष के संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा तथा निर्धारित शेष कार्यक्रमों की योजना, सरसंघचालक की वर्ष 2026-27 की प्रवास योजना जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। संघ शताब्दी वर्ष (2025-26) के शेष कार्यक्रम आगामी विजयादशमी (20 अक्टूबर) तक चलेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com