महाराष्ट्र में एटीएस ने आतंकी गतिविधि मामले में 112 लोगों से की पूछताछ

मुंबई : महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने शुक्रवार को पूरे राज्य में आतंकी गतिविधि मामले में सूबे के कई जिलों में सैकड़ों जगह पर छापेमारी कर करीब 112 लोगों से पूछताछ की है। एटीएस ने इस कार्रवाई को पाकिस्तान में रहने वाले गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी के साथ उनके कथित संबंधों की जांच के लिए एक साथ चलाए गए ऑपरेशन का हिस्सा बताया है।

 

एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूबे की सभी 14 एटीएस यूनिट की टीमों ने एक साथ प्रदेश में मुंबई, ठाणे, कुर्ला, बांद्रा, जोगेश्वरी, नवी मुंबई, मीरा रोड, भयंदर, सांगली, सतारा और छत्रपति संभाजीनगर समेत कई जगहों पर तलाशी अभियान शुरु किया, जो अब भी जारी है। यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की जा रही है जो कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिए भट्टी के संपर्क में थे।

 

इस ऑपरेशन में जालना, बीड़, अहिल्यानगर , संभाजीनगर आदि जिलों में से 112 लोगों से पूछताछ की जा रही है। इन सभी के पास से डिजीटल सबूत के तौर पर उनके मोबाइल, लैपटाप आदि जब्त किए गए हैं और भट्टी के साथ उनके कथित संबंधों की सच्चाई जानने और और सबूत इकट्ठा करने के लिए पूछताछ की जा रही है। शक है कि भट्टी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके युवाओं को देश-विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाता है और इस काम में संबंधित युवक शामिल थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com