बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ का जलवा जारी

अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी अभिनीत कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ने रिलीज के छह दिनों में 89.75 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया है। दैनिक कमाई में हल्की गिरावट के बावजूद फिल्म 100 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।

 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के छठे दिन (बुधवार) 6.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले फिल्म ने पांचवें दिन 9.50 करोड़ और चौथे दिन 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे। विदेशी बाजार में छठे दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की, वही वैश्विक ग्रॉस कलेक्शन 124.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

 

दूसरी ओर, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ की कमाई लगातार घटती जा रही है। फिल्म ने दूसरे सप्ताह के 13वें दिन केवल 60 लाख रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 55.80 करोड़ रुपये हो गया। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी है।

 

वहीं, अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन महज 50 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 131.35 करोड़ रुपये हो गया है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ दोनों फिल्मों पर बढ़त बनाए हुए है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com