नई दिल्ली : देश में पहली बार निजी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस आज अपने स्वदेशी उपग्रह का प्रक्षेपण करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पर खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”सफल लॉन्च के लिए स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं। विक्रम-1 ऊंचाइयां छुए। इतिहास रचे और इनोवेटर्स की एक पीढ़ी को प्रेरित करे।”
प्रधानमंत्री ने लिखा, ” आज सुबह 11:30 बजे, स्काईरूट एयरोस्पेस भारत के पहले निजी तौर पर विकसित लॉन्च व्हीकल, ‘विक्रम-1’ का पहला ऑर्बिटल लॉन्च करेगा। यह चार चरण वाला रॉकेट तेज़ी से और जरूरत के हिसाब से लॉन्च सेवाएं देने के लिए बनाया गया है। यह मिशन हमारे युवाओं की प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और उद्यमिता की भावना को दर्शाता है। ये यह भी दिखाता है कि कैसे हमारे अंतरिक्ष-क्षेत्र के सुधार इनोवेशन और उद्यम के लिए नए अवसर खोल रहे हैं।
उन्होंने कहा, ” मैं सभी भारतीयों खासकर अपने युवा दोस्तों से आग्रह करता हूँ कि वे इस ऐतिहासिक मिशन को देखें और #IndiaWithVikram1 का इस्तेमाल करके टीम स्काईरूट को सफलता के लिए शुभकामनाएं दें। उल्लेखनीय है कि स्काईरूट एयरोस्पेस हैदराबाद की कंपनी है। कंपनी ने इसे मिशन आगमन विक्रम-1 रॉकेट नाम दिया है। इसका प्रक्षेपण आज सुबह 11:30 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाना है।
—————
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal