शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण घरेलू बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल लगातार कमजोर होती चली गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.78 प्रतिशत और निफ्टी 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

 

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से ट्रेंट लिमिटेड, ओएनजीसी, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और सिप्ला के शेयर 2.30 प्रतिशत से लेकर 1.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा, इंटरग्लोब एवियशन और मारुति सुजुकी के शेयर 5.34 प्रतिशत से लेकर 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

 

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,742 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,457 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,285 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 12 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 20 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

 

बीएसई का सेंसेक्स आज बिना किसी उतार-चढ़ाव के 78,151.45 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से यह सूचकांक गिरता चला गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण सेंसेक्स गिर कर 77,444.79 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की चाल में थोड़ा सुधार भी हुआ। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 605.93 अंक की कमजोरी के साथ 77,545.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

 

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 144.25 अंक लुढ़क कर 24,190.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने की वजह से इस सूचकांक की कमजोरी बढ़ने लगी। लगातार हो रही बिक्री के कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक गिर कर 24,149.90 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इसकी चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 145.70 अंक टूट कर 24,188.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

 

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 964.58 अंक यानी 1.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,151.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 261.55 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,334.30 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com