नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में जंतर -मंतर पर पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को उनके संसद, जम्मू- कश्मीर की जनता और उच्चतम न्यायालय को किए गए वादे को याद दिलाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। हम अपने राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाए जाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम उन्हें उनकी प्रतिबद्धता याद दिलाने के लिए यहां आए हैं।
उल्लेखनीय है कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग कर दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए थे। वहीं उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत दुर्भाग्य की बात है कि हमें दिल्ली जाकर प्रदर्शन करनी पड़ रही है। गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य का दर्जा वापस किए जाने का वादा किया था आज राज्य में सरकार बने 2 साल हो गए हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal