सोनम वांगचुक की तबीयत पर हेल्थ बुलेटिन जारी, स्वास्थ्य पैरामीटर स्थिर

नई दिल्ली : पर्यावरणविद सोनम वांगचुक का इलाज सफदरजंग अस्पताल में जारी है। सोमवार शाम को अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, उनके जरूरी स्वास्थ्य पैरामीटर फिलहाल स्थिर हैं।

 

डॉक्टरों के अनुसार, उनका ब्लड शुगर स्तर अब भी कम बना हुआ है, लेकिन ओरल रिहाइड्रेशन थेरेपी और पोटैशियम सिरप दिए जाने के बाद खून की अन्य जांचों में सुधार देखा गया है। वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल और ऐम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञों की मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम की निगरानी में रखा गया है। चिकित्सक लगातार उनकी क्लिनिकल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

अस्पताल ने बताया कि हल्के से मध्यम डिहाइड्रेशन से उबरने और किसी भी संभावित जटिलता को समय रहते पहचानने के लिए लगातार निगरानी जरूरी है। उन्हें सभी आवश्यक मेडिकल देखभाल दी जा रही है और आगे का इलाज उनकी स्वास्थ्य स्थिति व समय-समय पर होने वाली जांचों के आधार पर तय किया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com