सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास जरूरीः प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को निरंतर अभ्यास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने में एकाग्रता तथा इच्छाशक्ति के महत्व को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “‘एकाग्रताथ सङ्कल्पः स्नायुवद् वर्द्धनक्षमौ। नित्याभ्यासप्रयोगाभ्यामधिकाधिकमृध्यतः॥’ इसका अर्थ है, एकाग्रता और संकल्प हमारे स्नायु तंत्र की भांति हैं। नियमित अभ्यास और सही प्रयासों से इन्हें विकसित और सशक्त बनाया जा सकता है। समय के साथ, ये दोनों और अधिक दृढ़ तथा प्रभावशाली बनते जाते हैं।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com