संसद भवन परिसर में इंडी गठबंधन का विरोध प्रदर्शन, छात्रों पर कार्रवाई और पैलेट गन के इस्तेमाल पर सरकार को घेरा

नई दिल्ली : प्रश्नपत्र लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और कथित पैलेट गन चलाने को लेकर विपक्षी इंडी गठबंधन ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और बड़े पोस्टर लेकर विरोध जताया।

 

प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, धर्मेंद्र यादव, संजय राउत और किशोरी लाल शर्मा समेत कई विपक्षी सांसद मौजूद रहे। विपक्षी नेताओं ने “चढ़ावा चोर गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाए और एक बड़ा पोस्टर पकड़ा जिस पर ‘ऑर्डर किसने दिया’ लिखा था।

 

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह कब तक देश को जवाब नहीं देंगे। गृह मंत्री संसद से गायब हैं और विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर विरोध कर रहे हैं। विपक्ष यह स्पष्ट जवाब चाहता है कि छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया और क्यों नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने से रोका गया।

 

विपक्षी सांसदों ने कहा कि छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई और पैलेट गन के इस्तेमाल की घटनाएं गंभीर हैं और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। सरकार छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com