एशियन पैरा खेल : तीरंदाजी दल को जापान में अनुभव का मिला मौका

नई दिल्ली : एशियन पैरा खेल के लिए 168 सदस्यों (112 पुरुष, 56 महिला) वाले भारतीय दल को भारत सरकार से भरपूर समर्थन मिला है, ताकि टीम आइची-नागोया से शानदार सफलता के साथ वापस लौटे। टीम को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर, घरेलू प्रशिक्षण, जरूरी उपकरण और विदेश में प्रशिक्षण जैसी कई सुविधाएं दी गई हैं।भारतीय पैरा बैडमिंटन और पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों के साथ-साथ नेत्रहीन फुटबॉल (ब्लाइंड फुटबॉल) की पुरुष टीम ने इस शुक्रवार को एशियन पैरा खेल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत की। इस दल में शामिल 47 भारतीय एथलीट ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ (टॉप्स) का हिस्सा हैं, 33 ‘खेलो इंडिया एथलीट’ हैं, और 61 खिलाड़ी पहली बार इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।इस दल को मुख्य रूप से ‘एनुअल कैलेंडर फॉर ट्रेनिंग एंड कॉम्पिटिशन’ (एसीटीसी) और टॉप्स के तहत सहायता प्रदान की गई है। एसीटीसी के तहत कुल 80.22 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि टॉप्स के तहत 18.34 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। 11 खेलों के एथलीटों की तैयारियों के लिए, अलग-अलग केंद्रों पर ‘नेशनल कोचिंग कैंप’ आयोजित किए गए। वहीं, पैरा-तीरंदाजी दल के लिए सितंबर और अक्टूबर के बीच जापान के कुरोबे आर्चरी सेंटर में एक अंतरराष्ट्रीय शिविर का आयोजन किया गया।घरेलू स्तर पर, पैरा-तीरंदाजों ने सोनीपत स्थित ‘स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (साई) के क्षेत्रीय केंद्र में प्रशिक्षण लिया। इसी दौरान, पैरा-तैराकों और पैरा-पावरलिफ्टरों के लिए गांधीनगर स्थित साई क्षेत्रीय केंद्र में शिविर आयोजित किए गए। इसके अलावा, पैरा-एथलीटों ने सितंबर से अक्टूबर के बीच नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, साई सोनीपत और बेंगलुरु स्थित साई क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय कोचिंग शिविरों में हिस्सा लिया। डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में पैरा शूटर्स के लिए कैंप आयोजित किए गए, जबकि ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ियों ने कोच्चि में प्रशिक्षण लिया।वहीं, इस अक्टूबर में लखनऊ स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी में ब्लाइंड जूडो एथलीटों के लिए एक कैंप लगाया गया। नई दिल्ली के साई इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्थित साइकिलिंग वेलोड्रोम पैरा साइकिलिंग के लिए प्रशिक्षण स्थल रहा।पैरा एथलेटिक्स, पैरा-आर्चरी, पैरा बैडमिंटन, पैरा टेबल टेनिस, बोकिया, ब्लाइंड फुटबॉल, पैरा साइकिलिंग, ब्लाइंड जूडो, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा शूटिंग और पैरा स्विमिंग।उद्घाटन समारोह 18 अक्टूबर को होना है, जिसमें शटलर प्रमोद भगत और पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल भारत के ध्वजवाहक होंगे। पदक के लिए मुकाबले 19 से 24 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com